• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के नागपुर और येरवडा जेल में सर्वाधिक कोरोना ग्रस्त कैदी

Tez Samachar by Tez Samachar
August 24, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे (तेज समाचार डेस्क). जेल प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र की 27 जेलों में कुल 1478 कैदी और जेलकर्मी संक्रमित पाए गए हैं. जेल विभाग के अनुसार अब तक कुल 1166 कैदियों और 312 जेलकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 6 कैदियों की मौत हो चुकी है. जहां तक कैदियों की बात है तो नागपुर जेल संक्रमण के 219 मामलों के साथ सर्वाधिक प्रभावित है. उसके बाद पुणे के येरवडा जेल में कुल 190 कैदी संक्रमित पाए गए हैं.
– राज्य की जेलों में बंद है 26,408 कैदी
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 182 और सांगली जेल में 145 मामले सामने आए हैं. नागपुर में अब तक 62 जेलकर्मी, मुंबई में 46, ठाणे में 35, औरंगाबाद में 34, कल्याण में 31 और येरवडा जेल में 26 जेलकर्मी महामारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जेल प्रशासन के अनुसार 1166 कैदियों में से 848 कैदी और 312 जेलकर्मियों में से 272 कर्मी ठीक हो चुके हैं. राज्य में महामारी के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अब तक कुल 10 हजार 536 कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया. फिलहाल राज्य की विभिन्न जेलों में कुल 26 हजार 408 कैदी बंद हैं.
Previous Post

चंद्रशेखर आजाद के लाड़ले थे शहीद राजगुरु, आज है जयंती

Next Post

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दुष्कर्म का आरोपी जलगांव से गिरफ्तार

Next Post

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दुष्कर्म का आरोपी जलगांव से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.