• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नीता अंबानी बनीं सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम की ट्रस्टी

Tez Samachar by Tez Samachar
November 13, 2019
in Featured, मनोरंजन, महिला जगत
0
नीता अंबानी  बनीं सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम की ट्रस्टी

नई दिल्ली (तेज समाचार प्रतिनिधि ) –  देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुना गया है. वह म्यूजियम के 150 साल के इतिहास में ट्रस्टी बनने वाली पहली भारतीय हैं.

नीता अंबानी के ट्रस्टी बनने की घोषणा स्वयं म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रोडस्की ने की. ब्रोडस्की ने कहा अंबानी के बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कहा भारतीय कला और कल्चर को संरक्षित व प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है. उनके ट्रस्टी बनने से म्यूजियम की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी. हमें उन्हें बोर्ड में शामिल करते हुए बड़ी खुशी हो रही है.

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुने जाने के मौके पर नीता अंबानी ने कहा की इससे वे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के और ज्यादा प्रयास कर पाएंगी. उन्होंने कहा मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पिछले कई सालों से भारतीय कला में दिलचस्पी ले रहा है.  वैश्विक मंचों पर म्यूजियम की भारतीय कला के प्रति रूचि ने मुझे प्रभावित किया है.

देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के लिए मेरे प्रयासों को दोगुना करने में यह सम्मान मेरी मदद करेगा. उल्लेखनीय है कि 149 साल पुराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में दुनियाभर की 5000 साल तक पुरानी कलाकृतियां भी मौजूद हैं. हर साल लाखों लोग म्यूजियम देखने पहुंचते हैं। इनमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी होते हैं.

Tags: chadha classesjee class in jalgaonneet class in jalgaonnita ambaniphysics class in jalgaonनीता अम्बानीमेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट
Previous Post

मध्य रेल ने बिना टिकट यात्रा से वसूले 22 करोड़

Next Post

निर्भया केस : मुसीबत में फंसा चश्मदीद गवाह, थाने में शिकायत दर्ज

Next Post
निर्भया केस : मुसीबत में फंसा चश्मदीद गवाह, थाने में शिकायत दर्ज

निर्भया केस : मुसीबत में फंसा चश्मदीद गवाह, थाने में शिकायत दर्ज

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.