• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विधायक संजय गायकवाड़ के इस्तीफे को लेकर RPI आंदोलन : NCP की गांधीगिरी

Tez Samachar by Tez Samachar
July 5, 2021
in Featured, जलगाँव
0
विधायक संजय गायकवाड़ के इस्तीफे को लेकर RPI आंदोलन : NCP की गांधीगिरी

विधायक संजय गायकवाड़ के इस्तीफे को लेकर RPI आंदोलन : NCP की गांधीगिरी

जामनेर ( नरेंद्र इंगले): बुलडाणा के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जातिविरोधी मशवरे की अपील की गई जिसके बाद सूबे मे राजनीतीक माहौल गरमा गया है . आज RPI आठवले गुट की ओर से गायकवाड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष भगवान सोनावणे के नेतृत्व मे चक्काजाम आंदोलन किया गया .भुसावल तिराहे पर करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित हुआ . आंदोलन के बाद संगठन की ओर से तहसीलदार को निवेदन सौंपा गया .
NCP की गांधीगिरी – बीते 2 महीनो से शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से नगर के बुनियादी सुविधाओको लेकर जारी विकासकार्यो की गुणवत्ता के मामले मे सर्वे तथा शिकायतो का सिलसिला जारी है बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन की ओर से तमाम शिकायतो की कोई सूद नही ली जा रही इसी से असंतुष्ट होकर आज शहर NCP ने निगम के अधिकारियो को गुलाब देकर उनका सम्मान किया है . शहर अध्यक्ष जितेश पाटील , जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत पाटील , विनोद माली , संतोष झालटे , अजहर शेख , प्रभु झालटे , मोहन चौधरी , रहीम बागवान , दत्ता नेरकर , इमरान शेख , निखिल निकम , गजानन पाटील , पवन सुरवाड़े समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियो ने निगम के निर्माण विभाग के अफसरो को सम्मानित किया है . विदित हो मुख्याधिकारी राहुल पाटील का प्रोन्नति के साथ तबादला हुआ और प्रशासन की बागडोर प्रभारी के हाथो है . नगर परिषद द्वारा सरकारी खजाने से करोड़ो रुपयो के फंड से शहर मे सड़क , नालिया , सामाजिक हॉल , बिजली प्रबंधन समेत सैकड़ो काम किए जा रहे है जिनके अंदर की गुणवत्ता को आम आदमी भी प्रमाणित कर सकता है . करोड़ो रुपयो के इन कामो मे लाखो रुपयो की कमीशनखोरी को बहाली का मिलाजुला रैकेट है . निगम के सदन मे विपक्ष का एक भी सदस्य नही होने के कारण सत्तापक्ष द्वारा बहुमत के बल पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त किए जाने का NCP का आरोप यकीनन पुख्ता संदेह को जगह देता है .
Previous Post

नोएडा : होटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

Next Post

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए, केंद्र रहा झज्जर

Next Post

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए, केंद्र रहा झज्जर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.