• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सोलापुर : श्मशान भूमि में पुलिस को देख बहू की जलती चिता छोड़ भागे ससुरालवाले

Tez Samachar by Tez Samachar
July 14, 2021
in Featured, प्रदेश
0
सोलापुर : श्मशान भूमि में पुलिस को देख बहू की जलती चिता छोड़ भागे ससुरालवाले
सोलापुर (तेज समाचार डेस्क)। बहु के अंतिम संस्कार के वक्त पूछताछ करने श्मशान भूमि पहुंची पुलिस को देख कर ससुरालवालों में भगदड़ मच गई और वे जलती चिता को छोड़कर भाग निकले। सोलापुर जिले के मालशिरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मालशिरस स्थित एक श्मशान भूमि पर एक विवाहिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दौरान मृतक की चिता जल रही थी। तभी वहां पुलिस आ धमकी और उसे देख परिजन फरार हो गए। असल में, पुलिस वहां मृतका के बारे जानकारी हासिल करने गयी थी।
उक्त परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने महिला की हत्या कर इसे आत्महत्या का चोला पहना दिया था। इसी के सिलसिले में पुलिस श्मशान भूमि में पूछताछ करने पहुंची। हालांकि परिवार वालों को भागते देख पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस इस बारे में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृत विवाहिता का नाम पल्लवी मनोज राउत है। पुलिस ने उनके पति मनोज पांडुरंग राऊत, देवर श्रीकांत पांडुरंग राऊत, सुरेखा गौतम गवली, भाई विशाल गौतम गवली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई को मालशिरस तालुका के फोंडशिरस में हुई थी। पल्लवी और उसके पति मनोज राउत के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पिछले डेढ़ साल में दोनों के बीच कई बार हिंसक झगड़े हो चुके हैं। इस बीच पति उसकी कई बार पिटाई भी कर चुका है। पति द्वारा लगातार की जा रही पिटाई और प्रताड़ना से तंग आकर पल्लवी हाल ही में बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। पल्लवी के ठिकाने का पता चलने के कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वाले उसे वापस ले आई थी। उनके लौटने के बाद भी उनका झगड़ा कम नहीं हुआ। मामूली वजह से पल्लवी से साथ मारपीट की गई, इसमें दुर्भाग्य से पल्लवी की मौत हो गई है।इसके बाद आरोपी ने सबूतों को नष्ट करने के लिए आत्महत्या करने का नाटक करते हुए बिना किसी को बताए गुप्त रूप से अंतिम संस्कार की योजना बनाई।मगर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दाह संस्कार के समय पुलिस के पहुंचते ही आरोपी जलते चीते को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। मालशिरस पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Previous Post

अजब तमाशा… शराब की दुकानें खुली, लेकिन मंदिर बंद!!! – इंदुरीकर महराज

Next Post

महाराष्ट्र में बनेंगी 5 अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी जेल : पुलिस महानिदेशक

Next Post
महाराष्ट्र में बनेंगी 5 अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी जेल : पुलिस महानिदेशक

महाराष्ट्र में बनेंगी 5 अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी जेल : पुलिस महानिदेशक

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.