• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में बनेंगी 5 अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी जेल : पुलिस महानिदेशक

Tez Samachar by Tez Samachar
July 14, 2021
in Featured, प्रदेश
0
महाराष्ट्र में बनेंगी 5 अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी जेल : पुलिस महानिदेशक
मुंबई  (तेज समाचार डेस्क)। राज्य जेल प्रमुख और अपर पुलिस महानिदेशक सुनील रामानंद ने बताया कि, राज्य में नए पांच जेल भी शुरू किये जाएंगे। इसमें पुणे में नया अत्याधुनिक व सभी सुविधाओं से युक्त 5 हज़ार कैदियों की क्षमता वाला नया जेल बनाने पर विचार चल रहा है। ये सभी जेल शिकागो और मियामी की तर्ज पर होगी और जेल मल्टी स्टोरी होगी।
राज्य जेल प्रमुख सुनील रामानंद ने कोरोना को देखते हुए जेलों को लेकर बनाई गई योजना की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के 60 जेलों में क्षमता से 152 फीसदी अधिक कैदी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों के लिए जेल में अलग से व्यवस्था की गई है। कोरोना काल में जेलों में की गई व्यवस्था पर मुंबई हाई कोर्ट ने संतोष व्यक्त किया है।
जेल में कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल में कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। मौजूदा समय में 52 कोविड सेंटर उपलब्ध है। कोरोना काल में सुरक्षा के मद्देनज़र कैदियों की प्रत्यक्ष मुलाकात बंद किये गए थे, लेकिन मोबाइल के जरिये वह संपर्क कर सकते थे।  इसके बावजूद जेलों में कोरोना पहुंच गया और जेलों में 73 एक्टिव कोरोना मरीज है। अब तक 13 कैदियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जेलों में कुल 4342 कैदियों को कोरोना हुआ था। उनमे से 4157 कैदी पूरी तरह से ठीक हो चुके है। अब तक 23 हज़ार 424 कैदियों 3660 जेल कर्मचारी का वेक्सीनेशन किया गया है।
ठाणे, रत्नागिरी और नाशिक में जेल टूरिज्म शुरू करने का विचार है। इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर ठाणे, रत्नागिरी और नाशिक में जेल टूरिज्म शुरू करेंगे। स्कूल-कॉलेज में विधार्थी पढ़ते है। उन्हें इतिहास समझाना  जेल टूरिज्म का उद्देश्य है। येरवडा में नया जेल बनाने के लिए बिल्डर के साथ हम करार करेंगे, लेकिन अभी तक प्रस्ताव विचाराधीन है। साथ ही मुंबई में भी एक जेल बनाया जाएगा। वहां पर कच्चे कैदी रखे जाएंगे। इस संबंध में गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
Previous Post

सोलापुर : श्मशान भूमि में पुलिस को देख बहू की जलती चिता छोड़ भागे ससुरालवाले

Next Post

भोपाल : पुलिस ने लूटे व्यापारी के 5 लाख रुपए

Next Post
भोपाल : पुलिस ने लूटे व्यापारी के 5 लाख रुपए

भोपाल : पुलिस ने लूटे व्यापारी के 5 लाख रुपए

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.