• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 18 की दर्दनाक मौत

राजीव राय by राजीव राय
July 28, 2021
in Featured
0
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 18 की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली  (तेज समाचार डेस्क): देर रात भीषण सड़क हादसे (barabanki road accident) में 18 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल एक खराब डबल डेकर बस (bus) में एक ट्रक ट्रेलर (truck) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा कि जब यह हादसा (accident) हुआ तब डबल डेकर बस के अंदर मौजूद लोगों के साथ बाहर सो रहे लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए हैं। वहीं इस घटना पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने शोक व्यक्त किया है।
दरअसल मामला यूपी के बाराबंकी का बताया जा रहा है। जहां मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। सड़क किनारे खड़ी खराब डबल डेकर बस को एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। वही Bus के अंदर मौजूद लोगों के साथ बाहर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 18 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी की माने तो यह हादसा अयोध्या लखनऊ हाईवे पर मौजूद कल्याणी नदी पुल पर हुआ। जहां भीषण टक्कर से बस के अंदर और बाहर सो रहे लोग हादसे का शिकार हो गए हैं।
अब तक की जानकारी के मुताबिक इस भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कई मरीजों ने दम तोड़ दिया है। अब तक 18 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए हैं।
हादसे का शिकार हुई बस हरियाणा से बिहार की तरफ जा रही थी। जहां कल्याणी नदी के पास एक्सल टूटने के बाद बस खराब हो गई। जिसके बाद बस को पुल के पास सड़क किनारे लगा दिया गया था। हादसे के समय बस में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री के शामिल होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सड़क हादसे में अनेकों जान जाने का हृदय विदारक समाचार मिला।
ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे।
ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— VD Sharma (@vdsharmabjp) July 28, 2021
Previous Post

मिजोरम-असम सीमा विवाद में दोनों राज्यों की पुलिस में फायरिंग, असम पुलिस के 5 जवानों की हत्या

Next Post

ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले IMA चीफ जयलाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने लताड़ा

Next Post
ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले IMA चीफ जयलाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने लताड़ा

ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले IMA चीफ जयलाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने लताड़ा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.