• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कश्मीर के बडगाम से फरार एसएसबी का जवान राजौरी में गिरफ्तार

राजीव राय by राजीव राय
October 16, 2020
in Featured, देश
0
पुणे : पकड़ा गया बहन के प्रेमी का हत्यारा

कश्मीर के बडगाम से फरार एसएसबी का जवान राजौरी में गिरफ्तार

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान, जो जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अपने कैंप से एके -47 मैगजीन के साथ भाग गया था, उसे शुक्रवार को राजौरी जिले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14वीं एसएसबी बटालियन का एक जवान अल्ताफ हुसैन मंगलवार (13 अक्टूबर) को नौगाम इलाके में कैंप से फरार हो गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “एसएसबी 14 वीं बटालियन के कमांडेंट द्वारा चादूरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि जवान अपनी एके-47 सर्विस राइफल की मैगजीन के साथ भाग गया है।”  सूत्रों ने आगे कहा, “फरार फौजी को राजौरी जिले के मंजकोते इलाके में गिरफ्तार किया गया, जहां का वह मूल रूप से रहने वाला है। मंजकोते पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।”  स्थानीय पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी मंगलवार को बडगाम जिले से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक शिविर से 2 एके-47 राइफल के साथ भाग गया था।

एसपीओ का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था, जो बडगाम जिले का रहने वाला है, लेकिन अभी तक फरार एसपीओ के ठिकाने का पता नहीं चला है।

Tags: ak-47 magazinebudgamjammu and kashmirssb
Previous Post

इंदौर: राशन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 30 हजार लीटर अवैध केरोसीन जब्त

Next Post

जलगांव: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

Next Post
जलगांव: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

जलगांव: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.