• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अस्पताल से भागा कोरोना का मरीज, पुलिस ने पकड़ कर पहुंचाया अस्पताल

Tez Samachar by Tez Samachar
March 16, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
अस्पताल से भागा कोरोना का मरीज, पुलिस ने पकड़ कर पहुंचाया अस्पताल
पुणे (तेज समाचार डेस्क). कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर के बाद पिंपरी चिंचवड़ में भी एक कोरोनाग्रस्त के अस्पताल से भाग जाने की घटना सामने आई. हालांकि डॉक्टरों ने भोसरी पुलिस की मदद से भगौड़े मरीज को फिर से अस्पताल में लाने में सफलता पाई. यह घटना शनिवार की शाम भोसरी में घटी, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में भगौड़े मरीज को पकड़ने की पुलिस और डॉक्टरों की कवायद साफ नजर आ रही है.
– थाईलैंड से लौटा था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड से लौटे एक व्यक्ति को पिंपरी चिंचवड़ मनपा के भोसरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार की रात आठ बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. जब डॉक्टर उसका फॉर्म आदि भरने की खानापूर्ति करने लगे तब खुद के कोरोनाग्रस्त रहने की बात पता चलते ही डॉक्टरों की नजरें चुराकर वह मरीज अस्पताल से भाग निकला. यह ध्यान में आते ही डॉक्टरों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई.
– दोस्त की बाइक लेकर घूम रहा था
डॉक्टरों ने इसकी जानकारी भोसरी पुलिस को दी. इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त राम जाधव, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवताडे और उपनिरीक्षक नामदेव तलवाडे ने अपनी टीम के साथ उस भगौड़े मरीज की तलाश शुरू की. जांच में पता चला कि वह मरीज अपने दोस्त की दोपहिया लेकर घूम रहा है. पुलिस औऱ डॉक्टरों की टीम उस मरीज के घर पहुंची और उसे फोन कर बुलवाने के लिए कहा. घर के पास आते ही पुलिस ने उसे घेर लिया.
– खुद ही जा कर एम्बूलेंस में बैठा
पुलिस टीम उसे घेरे खड़ी रही मगर कोरोना ग्रस्त रहने से कोई उसे हाथ लगाने के लिए तैयार न था. कुछ देर में एम्बुलेंस वहां पहुंची इसके बाद डॉक्टरों व पुलिस अधिकारियों ने उसे एम्बुलेंस में बैठने के लिए कहा. पहले तो वह तैयार न हुआ मगर बाद में वह खुद उसमें जाकर बैठ गया. इसके बाद वह जिस दोस्त को मिला उसकी और मरीज की मां व बहन की भी टेस्ट की गई, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी. बहरहाल इस घटना के बाद भोसरी अस्पताल, जिसे खास तौर पर कोरोना के मरीजों के लिए तैयार किया गया है, में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है.
Tags: Corona PatienthospitalpoliceYCM Hospital
Previous Post

जेजुरी की प्रसिद्ध सोमवती यात्रा रद्द

Next Post

पुणे क्राइम : हत्या को आत्महत्या का रूप देने का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Next Post
पुणे क्राइम : हत्या को आत्महत्या का रूप देने का पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुणे क्राइम : हत्या को आत्महत्या का रूप देने का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.