• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सांप के काटने पर झाड़-फूंक करनेवाला तांत्रिक गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
January 2, 2021
in Featured
0
सांप के काटने पर झाड़-फूंक करनेवाला तांत्रिक गिरफ्तार

3d King Cobra The World's Longest Venomous Snake Isolated on White Background, King Cobra Snake, 3d Illustration, 3d Rendering

पुणे (तेज समाचार डेस्क)। तमाम जनजागृति और कड़े कानून बनाने के बाद भी लोगों के मन से अंधश्रद्धा हट नहीं सकी है। पुणे के शिरूर तहसील के गाने गांव में अंधविश्वास का एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां सांप से काटने के बाद गांव के लोग एक शख्स को हॉस्पिटल की बजाय एक तांत्रिक के पास ले गए और उसका तंत्रमंत्र से उसका इलाज शुरू किया। तांत्रिक सांप द्वारा कटी जगह पर नीबूं और मिर्ची लगाकर इलाज कर रहा था। मामले की जानकारी जैसे ही राजणगांव पुलिस को हुई वह मौके पर पहुंची और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
राज्य में अंधविश्वास को लेकर कठोर कानून लागू है। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने के बाद पुलिसवालों ने ही अंकुश वाघ नाम के युवक को ससून जनरल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। रांजणगांव पुलिस ने इस आंले में तांत्रिक बाबा जयवंत शिंदे को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि बाबा ने युवक को ठीक करने के बदले कई हजार रुपए मांगे थे। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की सदस्य नंदिनी जाधव ने बताया, ‘गाने गांव खालसा में एक शख्स को सांप द्वारा काटने और इलाज के लिए एक तांत्रिक द्वारा तंत्र क्रिया करने की जानकारी हमें मिली थी। मैंने एक शख्स से वहां का वीडियो मंगवाया और पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक को यह वीडियो भेजकर बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पुलिस ने इसपर एक्शन लेते हुए तुरंत कदम उठाया और बाबा को पकड़ लिया।’
Previous Post

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान

Next Post

सभी सरकारी कंपनियों पर भारी टाटा कंपनी

Next Post
सभी सरकारी कंपनियों पर भारी टाटा कंपनी

सभी सरकारी कंपनियों पर भारी टाटा कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.