• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक जारी, विशेषज्ञ मौजूद

Tez Samachar by Tez Samachar
May 2, 2021
in Featured, देश
0
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  देश में कोरोना (corona) की दूसरी लहर (second wave) ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी (prime minister modi) ने आज एक अहम बैठक (meeting) बुलाई है। सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना को लेकर एक्सपर्ट (expert) से भी बातचीत करेंगे। इस बैठक में वे एक्सपर्ट्स से ऑक्सीजन (oxygen) और कोरोना संबंधी दवाओं को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कोरोना के बढ़ने के मामले में मानव संसाधन (human resource) की भी समीक्षा करेंगे।देश में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है।
हर बीतते दिन के साथ कोरोना नया रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घण्टों में कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार को अब तक का कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा देखने को मिला। इस दिन कोरोना के केस 4 लाख से भी ज़्यादा सामने आए थे। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,92488 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इन 24 घंटों में 3689 लोगों की मौत भी हो गयी। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 33,49,644 है और कुल मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गयी है। रिकवरी रेत गिरकर 81.84% पहुंच गया है और मृत्यु दर बढ़कर 1.10 फीसद।इसी बीच वैक्सिनेशन अभियान भी तएज कर दिया गया है। जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान में सबसे पहले 60 वर्ष के अधिक आयु वालों को ही वैक्सिनेशन की अनुमति मिली फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को और आखिर में घोषणा हुई थी कि 1 मई से 18+ को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि वैक्सीन कि शॉर्टेज के चलते कई राज्यों में इस घोषणा का कोई असर नहीं हुआ। वैक्सीन का उत्पादन बढ़ते ही 18+ को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Previous Post

कबाड़ियों ने चुरा लिए तोप के खोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

गिरीश महाजन ने बंगाल जाकर भाजपा का सूपड़ा साफ किया – संजय गरुड़

Next Post
गिरीश महाजन ने बंगाल जाकर भाजपा का सूपड़ा साफ किया – संजय गरुड़

गिरीश महाजन ने बंगाल जाकर भाजपा का सूपड़ा साफ किया - संजय गरुड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.