• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाकाल के भक्तों के लिए बन रहा है 10 करोड़ की लागत से फाइव स्टार यात्री गृह

राजीव राय by राजीव राय
July 16, 2021
in Featured
0
उज्जैन: महाकाल के दर्शन के लिये ये होंगे नए नियम
उज्जैन (तेज समाचार डेस्क): जेके सीमेंट ग्रुप महाकाल की सेवा में भक्तों के लिए दान के रूप में एक यात्री गृह बनवा रहा है। वो महाकाल मंदिर समिति को 10 करोड़ की लागत से एक तीन मंजिला फोर या फाइव स्टार की खूबियों वाला यात्री गृह बनाकर देगा। इसमें श्रद्धालु आकर रुक सकेंगे। इस यात्री गृह का काम शुरू हो चुका है। इसे 8 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोलर से लाइट और गर्म पानी की व्यवस्थ, एसी रूम, पार्किंग सहित कई खूबियों वाला यात्री गृह बनाया जा रहा है। यात्री गृह का संचालन मंदिर समिति करेगी।
उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में 10 करोड़ की लागत से एक यात्री गृह बनाया जा रहा है। इसमें सुख सुविधाएं एक फाइव स्टार होटल की तरह होंगी। इसके सिवाय महाकाल मंदिर में कुल 800 करोड़ का काम हो रहा है। इसमें स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली नई रोड पर विशाल 100 अलग-अलग मूर्तियां लगेंगी जो विभिन्न कथाओं से प्रेरित रहेंगी। 25 फ़ीट लंबी भगवान शिव (Shiv) की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ साथ 500 मीटर लम्बी और 10 फ़ीट से अधिक ऊंची दीवार पर शिव गाथा भी देखने मिलेगी। भक्तों को अब महाकाल मंदिर परिसर बिलकुल नये औऱ भव्य रूप में नजर आएगा। महाकाल मंदिर में यात्री गृह बनवाने के लिये जे के सीमेंट ग्रुप ने दान किया है। महाकालेश्वर मंदिर में सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण काम तेजी से चल रहा है। यहां 800 करोड़ से अधिक के काम होना हैं। इसमें महाकाल मंदिर तक नया रास्ता, मल्टीलेवल पार्किंग, सुसज्जित ठहरने की व्यवस्था, यात्री गृह, सहित भगवन शिव की कथा से जुडी सुन्दर मूर्तियां भी नए रास्ते पर लगायी जाएंगी। कुछ महीनों बाद महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता बदल जाएगा। जल्द ही भव्य द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलने लगेगा। रहने, पार्किंग और आवागमन के साधन के अलावा अन्य सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। मंदिर समिति प्रशासक कलेक्टर उज्जैन ने दान दाताओं से अधिक दान देने की अपील की है ताकि मंदिर में और विकास काम हो सकें। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को एक अच्छे फाइव स्टार होटल की दरकार थी। जो अब पूरी होने वाली है।
महाकाल मंदिर में स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली नयी रोड पर विशाल 100 अलग अलग मूर्तियां लगेंगी जो विभिन्न कथाओं से प्रेरित रहेंगी। 25 फ़ीट लंबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ साथ 500 मीटर लम्बी और 10 फ़ीट से अधिक ऊंची दीवार पर शिव गाथा भी देखने मिलेगी। 108 स्तम्भ भी बनाए जा रहे हैं जिन पर सुन्दर विद्युत सज्जा की जाएगी। कमल ताल पर 25 फ़ीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा की जटाओं से जल प्रवाहित होता दिखेगा।
Previous Post

धुलिया: अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे चोर गिरोह का पर्दाफाश

Next Post

जबलपुर: GRP पुलिस ने 30 लाख रुपए के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Next Post
जबलपुर:  GRP पुलिस ने 30 लाख रुपए के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जबलपुर: GRP पुलिस ने 30 लाख रुपए के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.