• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

प्रेमिका का बर्थ डे मनाने पहुंचे प्रेमी की गांववालों ने कर दी शादी

Tez Samachar by Tez Samachar
September 21, 2025
in Featured, प्रदेश
0
प्रेमिका का बर्थ डे मनाने पहुंचे प्रेमी की गांववालों ने कर दी शादी

सहारनपुर (तेज समाचार डेस्क). जन्मदिन पर प्रेमिका के साथ मिलकर बर्थडे मनाने के लिए केक लेकर पहुंचे प्रेमी को लेने के देने पड गये। बाद में मामले का पता चलने गांव वालों ने मिलकर ना सिर्फ युवक की शादी करा दी बल्कि दान दहेज और बारात की आवभगत का खर्च भी खुद ही वहन किया। प्रेमी प्रेमिका को सपनों में भी यह अंदाजा नहीं था कि वह एक पति पत्नी भी बन सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट रोड स्थित गोपालपुरा निवासी एक युवक का सुभरी ख्वाजा निवासी एक युवती के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी प्रेमिका परिवार और गांव वालों की नजरों से लुकछिपकर आपस में मिल रहे थे। तकरीबन 10 दिन पहले युवती का जन्मदिन था। जिसके चलते युवक प्रेमिका के बर्थडे पर साथ में केक लेकर उससे मिलने के लिए गांव में पहुंच गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों की निगाह उसके ऊपर पड़ गई, जिसके चलते युवकों ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ किए जाने पर युवक से नाम व पते आदि की जानकारी लेकर युवकों ने पुलिस और युवक के परिजनों को गांव में बुला लिया। गांव में पहुंचे परिजनों से बातचीत कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। जिसके चलते पुलिस के सामने ही दोनों की शादी करा दी गई। लेकिन इस दौरान युवक के परिजनों द्वारा ग्रामीणों के सम्मुख आग्रह किया गया कि हम दोबारा से विधिवत बारात लेकर आएंगे और शादी की रस्मों रिवाज पूरी कर दुल्हन को साथ ले जाएंगे। ग्रामीणों की हामी पर बीते दिन की रात गांव में पहुंची बारात का गांव वालों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। बाकायदा रीति रिवाज के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी हुई और 10 दिनों पहले तक प्रेमी-प्रेमिका रहे युवक-युवती पति पत्नी बन गए।

Previous Post

जामनेर : भक्तो ने किए प्रति पंढरपुर मे भगवान त्रिविक्रम के दर्शन

Next Post

ट्रेन में सामान बेचने मना करने पर हॉकर ने मारा कोच अटेंडेंट को चाकू

Next Post
ट्रेन में सामान बेचने मना करने पर हॉकर ने मारा कोच अटेंडेंट को चाकू

ट्रेन में सामान बेचने मना करने पर हॉकर ने मारा कोच अटेंडेंट को चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.