• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर आए 18 हजार से अधिक मामले

Tez Samachar by Tez Samachar
March 6, 2021
in Featured, देश
0
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में एक बार फिर 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 108 लोगों की मौत हो गई और 14,234 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
वहीं अब तक के कुल मामले की बात करें तो देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,92,088, स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,54,128, मृतकों की संख्या 1,57,656 और 1,80,304 सक्रिय मामले हैं।
नमूनों का परीक्षण
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में शुक्रवार तक कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं गुरुवार को 7,51,935 नमूनों का परीक्षण किया गया।
कोरोना टीकाकरण
16 जनवरी से अब तक 1,94,97,704 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 से 59 वर्ष के बीच के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी टीका लगया जा रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि अब यह टीका निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध है।
आंकड़े के अनुसार भारत दुनिया का 5वां देश है जहां, सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं अमेरिका के बाद भारत इकलौता देश है जहां, हर दिन 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। अमेरिका में हर दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
Previous Post

धुलिया: क्राइम ब्रांच थाने में पुलिस कर्मियों का मनाया जन्म दिन

Next Post

बाइडन को हुआ भारत और जापान की शक्ति का एहसास, QUAD में दुबारा सक्रिय हुआ अमेरिका

Next Post
जीत का घोषणा के पहले ही बिडेन ने की सत्ता संभालने की तैयारी

बाइडन को हुआ भारत और जापान की शक्ति का एहसास, QUAD में दुबारा सक्रिय हुआ अमेरिका

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.