• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

PWD इंजीनियर के यहाँ EOW का छापा, नगदी , जेवर और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले

राजीव राय by राजीव राय
July 9, 2021
in Featured, देश
0
PWD इंजीनियर के यहाँ EOW का छापा, नगदी , जेवर और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले
ग्वालियर  (तेज समाचार डेस्क): ग्वालियर में EOW ने एक इंजीनियर के छापा मार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज , नगदी और जेवरात बरामद किये है। EOW ने इंजीनियर के शहर के सबसे बड़ी टाउन शिप DB सिटी में स्थित आलीशान मकान पर की।
EOW के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ (सहायक यंत्री) रविंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ उनके विभाग में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत की जांच के बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय से वारंट प्राप्त करने के बाद आज शुक्रवार को उनके DB सिटी वाले मकान पर छापामार कार्रवाई की गई है।
डीएसपी चतुर्वेदी के मुताबिक एसडीओ रविंद्र सिंह कुशवाह पीडब्ल्यूडी ग्वालियर के संभाग क्रमांक 2 कार्यालय में पदस्थ हैं। छापामार कार्रवाई में उनके DB सिटी वाले आलीशान मकान B-14 डुप्लेक्स (जिसे ट्रिपलेक्स बनाया गया है) से शुरुआती जांच में साढ़े तीन लाख रुपये नगदी, करीब 250 ग्राम सोने चांदी के जेवरात और बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। इनका एक डबल स्टोरी मकान पारस विहार कॉलोनी में भी है। वहाँ भी कार्रवाई की गई है। दोनों जगह कार्रवाई जारी है।
उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर रविंद्र सिंह कुशवाह के पास शहर में कई जगह प्लॉट, मकान भी है। इसके अलाव डबरा में मकान, दुकान, जमीन, बिलौआ में जमीन के अलावा भोपाल में भी कुछ प्रॉपर्टी है। EOW जब्त किये गए कागजात का अध्ययन कर रही है।
Previous Post

तीसरी लहर आएगी, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना की मार इसे सुनिश्चित कर रही है

Next Post

चार हजार मे पिला राशनकार्ड ?गरीब कल्याण योजना मे धांधली

Next Post
चार हजार मे पिला राशनकार्ड ?गरीब कल्याण योजना मे धांधली

चार हजार मे पिला राशनकार्ड ?गरीब कल्याण योजना मे धांधली

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.