• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चंद्रमा पर रात के खत्म होने का इंतजार कर रहा इसरो

Tez Samachar by Tez Samachar
October 1, 2019
in Featured, देश
0
चंद्रमा पर रात के खत्म होने का इंतजार कर रहा इसरो
बेंगलुरु (तेज समाचार डेस्क). भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के.सिवन ने मंगलवार को बताया कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश बंद नहीं हुई है. चांद पर अभी रात है. जैसे ही वहां सुबह होगी, हम लैंडर से एक बार फिर संपर्क करने की कोशिश करेंगे. 7 सितंबर को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की चांद पर हार्ड लैंडिंग हुई थी. उस दौरान सतह से केवल 2.1 किमी दूरी पर लैंडर और इसरो का संपर्क टूट गया था.
– संपर्क बनाने के प्रयास जारी
सिवन के अनुसार, इसरो अभी भी विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने में जुटा हुआ है. 20-21 सितंबर को चंद्रमा पर रात होते ही उससे संपर्क साधने की कोशिश बंद कर दी गई थी. इसरो ने अभियान शुरू करने से पहले कहा था कि चंद्रयान-2 एक काफी जटिल मिशन है. इसमें ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान के लिए एक साथ लाया गया है.
– ठीक काम कर रहा ऑर्बिटर
इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, ऑर्बिटर द्वारा ली गई तस्वीर में विक्रम लैंडर का कम्युनिकेशन एंटीना नजर आ रहा है. उसे देखकर दोबारा संपर्क करना कठिन लग रहा है. हालांकि ऑर्बिटर को लेकर जाने वाले रॉकेट की परफॉर्मेंस की वजह से इसमें मौजूद अतिरिक्त फ्यूल सुरक्षित है. ऐसे में ऑर्बिटर अगले 7 साल तक काम करता रहेगा.
Tags: #isrochandrayaan-2ISRO waiting for morning on moonKnasaSivansivon
Previous Post

पुणे में चंद्रकांत पाटिल का बढ़ रहा दबदबा

Next Post

15 साल बाद फिर एरिना में उतरेंगा ‘द रॉक’

Next Post
15 साल बाद फिर एरिना में उतरेंगा ‘द रॉक’

15 साल बाद फिर एरिना में उतरेंगा 'द रॉक'

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.