• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिंपरी: कोरोना मरीजों की सँख्यावार बनेंगे यलो, ऑरेंज और रेड जोन 

Tez Samachar by Tez Samachar
March 22, 2021
in Featured, पुणे
0
महाराष्ट्र के साथ ही इन चार राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क): महामारी कोरोना का प्रकोप पिंपरी चिंचवड़ में तेजी से फैल रहा है। आये दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते दो दिन से शहर में रोजाना 1400 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए मनपा प्रशासन ने कड़े कदम उठाने की शुरूआत कर दी है। मरीजों की संख्या के मुताबिक हाऊसिंग सोसाइटी, बस्ती और कालोनियों को यलो, ऑरेंज और रेड जोन में वर्गीकृत किया जा रहा है। इसके साथ ही महामारी की रोकथाम के लिहाज से लागू किये गए नियमों का उल्लंघन करनेबालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आठ अमलबाजी दस्ते गठित किये गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त राजेश पाटील ने बताया कि, शहर में कोरोना के मिलनेवाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या के अनुसार इलाकों का वर्गीकरण किया जा रहा है।
इसमें इलाके की आबादी 5 फीसद से कम मरीज सँख्यावाले इलाके को यलो जोन, आबादी के 5 से 20 फीसद मरीज सँख्यावाले इलाके को ऑरेंज जोन और आबादी के 20 फीसद से ज्यादा मरीज सँख्यावाले इलाके को रेडजोन घोषित किया जा रहा है। इन इलाकों में वैसे बोर्ड लगाए जाएंगे और निर्बंध कड़े किये जायेंगे। सोशल डिस्टन्टिंग, सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर रोक, मास्क अनिवार्यता, सैनिटाइजर इस्तेमाल जैसे रोकथाम के नियमों का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आठ क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर 8 उड़न दस्ते गठित किये गए हैं।महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए कड़े निर्बंध लगाने के साथ ही उसकी कड़ी अमलबाजी के लिए ये दस्ते कार्यरत रहेंगे। सब्जी मंडी, बाजार, मजदूर अड्डे जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इन निर्बन्धों की अमलबाजी हो रही है या नहीं? इस पर इन दस्तों का नियंत्रण होगा। इन दस्तों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा पुलिस बल को हर थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा गया है, यह भी मनपा आयुक्त राजेश पाटिल ने बताया।
आठ क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर वॉर रूम, हेल्पलाइन कार्यान्वित की जाएगी। मनपा के स्काईसाइन लाइसेंस विभाग की ओर से महामारी के बारे में कोरोना के नियमों के बारे में जनजागृति करनेवाले बोर्ड, होर्डिंग्स आदि लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ऑटो रिक्शा में स्पीकर के जरिये भी जनजागृति पर जोर दिया जाएगा।
Previous Post

आंशिक तालाबंदी मे शराब दुकानो की चांदी , गरीब व्यवसायी परेशान

Next Post

इन्दौर मे बिना मास्क 400 तक जुर्माना

Next Post
मास्क न पहनने पर देना होगा 500 रुपए जुर्माना

इन्दौर मे बिना मास्क 400 तक जुर्माना

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.